इंदौर शहर में बिजली की ट्रिपिंग घटाने की सघन मॉनिटरिंग
-प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने किया संगम नगर, सिरपुर का दौरा
इंदौर। शहर में बिजली की ट्रिपिंग में और कमी लाने की रणनीति पर कार्य किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में ट्रिपिंग अभी भी कंपनी के अनुमान से ज्यादा है, वहां की सघन मॉनिटरिंग की जा रही है। ट्रिपिंग घटाने की योजना के तहत मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बुधवार दोपहर संगम नगर एवं सिरपुर क्षेत्र का दौरा किया। वहां उन्होंने मैंटेनेंस जैसे कार्यों की गुणवत्ता में और सुधार के साथ ही उपभोक्ता सेवाओं के प्रति गंभीरता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रिड, फीडर, ट्रांसफार्मर एवं वितरण कंडक्टर-केबल आदि के सभी कार्य ऐसे हो कि सामान्य दिनों में ट्रिपिंग की स्थित कम से कम बने। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री संजय मोहासे, शहर अधीक्षण यंत्री श्री मनोज शर्मा, कार्यपालन यंत्री श्री रामलखन धाकड़, श्री योगेश आठनेरे, उच्चदाब प्रभारी श्री राहुल खत्री, श्री गगन सेन आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
1206 views





