डुमना विमानतल से भोपाल रवाना होने पर मुख्यमंत्री को दी विदाई

डुमना विमानतल से भोपाल रवाना होने पर मुख्यमंत्री को दी विदाई.

जबलपुर – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह को आज शाम भोपाल रवाना होते समय डुमना विमानतल पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने विदाई दी । मुख्यमंत्री श्री चौहान कटनी जिले की विजयराघवगढ़ तहसील के बंजारी पंचायत से हेलीकॉप्टर द्वारा शाम लगभग 4.10 बजे वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के साथ डुमना विमानतल पहुँचे थे । मुख्यमंत्री विमानतल से कुछ ही देर बाद वित्त मंत्री श्री देवड़ा के साथ वायुयान द्वारा भोपाल रवाना हुये । डुमना विमानतल से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जीतेन्द्र जामदार, राज्य सभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक श्री अजय विश्नोई एवं श्री अशोक रोहाणी, भाजपा के नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहु, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री कमलेश अग्रवाल ने विदा किया । इस अवसर पर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं पुलिस अधीक्षक टी के विद्यार्थी भी विमानतल पर मौजूद थे ।

1407 views