माताओं-बहनों के आत्म-सम्मान एवं आर्थिक सुरक्षा हेतु दृढ़-संकल्पित भाजपा सरकार
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में प्रदेश की माताओं-बहनों के आत्मविश्वास में वृद्धि करने के उद्देश्य से आरंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पहली किश्त प्रदान करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी की वर्चुअल उपस्थिति में वार्ड 70 में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर लाड़ली लक्ष्मियों का चरण वन्दन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। आदरणीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नारीशक्तियों को उनके अधिकार दिलाने हेतु दृढ़-संकल्पित हैं। इसी के निमित्त प्रदेश की सवा करोड़ माताओं-बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पहली किश्त के रूप में आज 1000 रूपए ट्रांसफर किए गये हैं। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद श्री भरत रघुवंशी जी सहित जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं लाड़ली बहनों की उत्साहजनक उपस्थिति रही।






