*फिटनेस शर्तों का उल्‍लंघन पाये जाने पर बस का मौके पर ही फिटनेस किया निरस्‍त* — *परिवहन विभाग की वाहन चेकिंग अभियान जारी* इंदौर 09 जून, 2023 इंदौर में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में वाहनों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत आज शहर में विभिन्न स्थानों पर 70 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर एवं संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों सहित अन्य वाहनों की विशेष चेकिंग का अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर 70 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई। इंदौर से खंडवा बस क्रमांक MP09 FA5754 फिटनेस शर्तों का उल्लंघन करते पाई गई। बस में एसी ठीक से कार्य नही कर रहा था। फर्श और बॉडी खराब और उखड़ी हुए थी, इमरजेंसी गेट आसानी से नहीं खुलता पाया गया। इसलिए मौके पर ही इस बस का फिटनेस निरस्त किया गया। एक अन्‍य बस MP10 p1613 पर 1 लाख 78 हजार रूपये टैक्‍स बकाया पाया गया, जिसे जब्त किया गया। अन्य वाहनों पर भी कार्यवाही की गई जिनसे 28 हजार रूपये जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, बीमा, पीयूसी, मोटरयान कर प्रमाण आदि दस्तावेज चेक किये गए। क्षमता से अधिक सवारी, तेज गति से वाहन चलाने, परमिट शर्तो का उल्लंघन, वाहन चलाते समय चालक द्वारा मोबाइल पर बात करने, प्रेशर हॉर्न, आदि की भी जाँच की गई।

*फिटनेस शर्तों का उल्‍लंघन पाये जाने पर बस का मौके पर ही फिटनेस किया निरस्‍त*

*परिवहन विभाग की वाहन चेकिंग अभियान जारी*
इंदौर 09 जून, 2023
इंदौर में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में वाहनों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत आज शहर में विभिन्न स्थानों पर 70 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर एवं संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों सहित अन्य वाहनों की विशेष चेकिंग का अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर 70 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई। इंदौर से खंडवा बस क्रमांक MP09 FA5754 फिटनेस शर्तों का उल्लंघन करते पाई गई। बस में एसी ठीक से कार्य नही कर रहा था। फर्श और बॉडी खराब और उखड़ी हुए थी, इमरजेंसी गेट आसानी से नहीं खुलता पाया गया। इसलिए मौके पर ही इस बस का फिटनेस निरस्त किया गया। एक अन्‍य बस MP10 p1613 पर 1 लाख 78 हजार रूपये टैक्‍स बकाया पाया गया, जिसे जब्त किया गया। अन्य वाहनों पर भी कार्यवाही की गई जिनसे 28 हजार रूपये जुर्माना वसूला गया।
चेकिंग के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, बीमा, पीयूसी, मोटरयान कर प्रमाण आदि दस्तावेज चेक किये गए। क्षमता से अधिक सवारी, तेज गति से वाहन चलाने, परमिट शर्तो का उल्लंघन, वाहन चलाते समय चालक द्वारा मोबाइल पर बात करने, प्रेशर हॉर्न, आदि की भी जाँच की गई।

1340 views