तीन हफ्ते में 2000 के 50 प्रतिशत नोट लौटे, 500 के नोट वापस लेने-1000 के नोट फिर लाने की योजना नहीं:आरबीआई गवर्नर

तीन हफ्ते में 2000 के 50 प्रतिशत नोट लौटे, 500 के नोट वापस लेने-1000 के नोट फिर लाने की योजना नहीं:आरबीआई गवर्नर

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि 2000 नोटों को चलन से बाहर करने के फैसले के बाद लगभग 50 प्रतिशत दो हजार के नोट बैंकों में वापस आ गए हैं। कुल 3.62 लाख करोड़ के 2000 के नोट 31 मार्च 2023 तक चलन में थे उनमें से 1.80 लाख करोड़ के नोट बैंकों में वापस आ गए हैं।आरबीआई 500 रुपये के नोटों को वापस लेने या 1,000 रुपये के नोटों को फिर से पेश करने के बारे में नहीं सोच रहा है। आरबीआई गवर्नर जनता से ऐसी अटकलें न लगाने का अनुरोध किया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने एमपीसी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें कही।

1005 views