गोवा को कल मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत देश में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ाते चले जा रहे हैं। इसी दौर के चलते पीएम ने एक और नई वंदे भारत ट्रेन देश को समर्पित करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंशिंग के द्वारा शनिवार को गोवा के मड़गांव रेलवे स्टेशन से महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। भारत में निर्मित अत्याधुनिक तकनीकी से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस गोवा से महाराष्ट्र रेलमार्ग में लोगों के लिए आवागमन व कनेक्टिविटी का साधन प्रस्तुत करेगी। इसी के साथ देश में दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन 19 वीं ट्रेन होगी। यह ट्रेन यात्रियों के लिए लगभग एक घंटे समय की बचत कर लगभग 6 घंटों में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी।
आपको बता दें कि पीएम ने भारत में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 15 फरवरी 2019 में नई दिल्ली से कानपुर इलाहाबाद व वाराणसी रेलमार्ग पर हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया था। इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा है। नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2021 को देश के 75 वें अमृत महोत्सव दौरान भारत देश में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस हर कोने में रेलमार्ग को जोड़ने का कार्य करेगी।






