*पीएम मोदी और शिवराज की डायरिया राजगढ़ जनपद में कचरे में खा रही धूल
*
*राजगढ जनपद में मोदी शिवराज के चित्र से सज धज,योजना का बखान करने वाली डायरिया खा रही धूल*
*जिम्मेदार अधिकारी बेखबर गाड़ियों के नीचे दबी डायरिया*
राजगढ जिले में शिवराज सरकार और मोदी सरकार में नई नीतियां और योजना ओ को लेकर चफवाई गई डायरियों पर शासन की राशि का कितना खर्चा हुआ इसका तो अभी हिसाब किताब नही लेकिन इन डायरियो को किस उद्देश्य से छफवाई गई और क्या इन्हे उपयोग में लाया जाना था यह तो बहुत ही गंभीर विषय है।लेकिन जिम्मेदार अधिकारी शासन की योजनाओं में खर्च किए गए और उनकी देखभाल के सात उन योजनाओं को लेकर कहा तक गंभीर है यह सवाल जब भाजपा के नेता भी इसमें जवाब देने से बचते नजर आए।
मुख्यमंत्री जन शिविर योजना में लोगो को बांटी जाने वाली डायरी सिर्फ खाना पूर्ति तक सीमित है जबकि इन योजनाओ के संचालन में कही दिखावी काम साबित होते नजर आ रहे हैं।
इस मामले में जनपद पंचायत सीईओ राजगढ़ श्री पराग पंथी से पक्ष जानना चाहा तो वह जनपद से गायब थे।ज्ञात हो कि श्री पंथी के पास राजगढ़ ही नही जिले की जीरापुर जनपद का प्रभार भी इनके पास ही है ऐसे में यह जनपद पंचायत में कम ही उपस्थित पाए जाते हैं।
इस पूरे मामले में अब देखा जाए तो राजगढ़ जिले में यह हालात हैं कि अब लोगो की तो दूर लेकिन अधिकारी वर्ग उन्हे दिल में नही कचरे में फेक रहे हे।
ऐसे में सवाल उठता है की प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस तरह के मामले में पहले की तरह अब राजगढ़ जिले में बड़े बड़े मामले हाईलाइट होने के बाद उन पर कार्यवाही को लेकर कोई सख्त कदम नहीं उठाते नजर आ रहे हैं।नवम्बर 2023 में चुनाव हैं और जिले में भाजपा विरोधी लहर दौड़ रही है।वही नेताओ को इस तरह के मामले में कोई लेना देना नही है कुछ मामलो में तो विपक्ष भी इस तरह के मामले में सिर्फ तमाशा देखकर भाजपा की किरकरी होने से अंदर ही अंदर मुस्कराते रहते हैं
1474 views





