*इंदौर में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ फिर कैलाश विजयवर्गीय ने उठाई आवाज*
इंदौर के जननेता कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर इंदौर शहर में बढ़ती नशे की संस्कृति के खिलाफ आवाज उठाई। इस बार उन्होंने नेहरू स्टेडियम में इंदौर गौरव दिवस के मौके पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने इस पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इंदौर शहर में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय है। इस पर मुख्यमंत्री ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें।
1742 views





