*दिल्ली में 16 साल की लड़की की चाकू से गोदकर हत्या*
दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है।
आरोपी साहिल ने बीच सड़क पर लड़की को चाकू से गोदा और फिर पत्थर से भी हमला किया।पुलिस के मुताबिक, साहिल और साक्षी की दोस्ती थी लेकिन 28 मई को उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।साक्षी जब अपनी दोस्त के घर जा रही थी तब साहिल ने उसका रास्ता रोका और हमला कर दिया। साहिल अभी फरार है,मौके पर कई लोग मौजूद थे लेकिन लड़की की मदद किसी ने नहीं की।






