इंदौर शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित स्व.जवाहरलाल नेहरू जी की 59 वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की….

इंदौर शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व.जवाहरलाल नेहरू जी की 59 वीं पुण्यतिथि पर मधुमिलन चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित की।
सर्वप्रथम इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी श्री चंद्रशेखर शर्मा जी ने माल्यार्पण किया।
कांग्रेसजनों ने नारे लगाये।
“जवाहरलाल नेहरू,अमर रहे-अमर रहे”

_इस दौरान इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी श्री चंद्रशेखर शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि नेहरू जी देश के महान नेता थे,उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था,उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था,सब उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी पुकारते थे,हम सब को भी देश की और कांग्रेस की मजबूती के लिये उनके बताये रास्तों पर चलना चाहिए।_

_इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव,पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल जी एवं श्री अरविंद बागड़ी ने भी नेहरू जी के जनहित के कार्यो को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की।_

_कार्यक्रम में मुख्यरूप से सर्वश्री श्याम सुंदर यादव,शहर कांग्रेस स्थाई मंत्री श्री द्वारकाप्रसाद चौबे,श्याम अग्रवाल,शहर कांग्रेस प्रवक्ता सन्नी राजपाल,लक्ष्मीनारायण पाठक,राकेश सिंह यादव,गिरीश चितले,राजकुमार टांक,अनूप शुक्ला,राकेश सिलावट,किरण जिरेती,अशोक नालिया,वीरू झांझोट,नीलेश सेन,राजकुमार जाधव,सत्यनारायण सलवाड़ीया,दिलीप कौशल,रवि गुरनानी,शिव घावरी,लोकेश हार्डिया,खलील मुलतानी,सुनील यादव,तुलसीराम हार्डिया,लोकेश सोलंकी,दिनेश चौहान,शैलेष केमरे,अजीत सिंह ठाकुर,कमलेश पाठक,पप्पू बाथम,राजेंद्र पाटिल,कुशलराज जैन,अमरदीप सिलावट,सुधीर सिघाई,मुकेश ठाकुर,प्रह्लाद महावर,अमन करोड़े,शेख सलीम,जगदीश जांबेखर,मुकेश शाह,राजेश रामटेके आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।_

1675 views