सपाट बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 62000 से फिसला, निफ्टी 18300 के नीचे पहुंचा

सपाट बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 62000 से फिसला, निफ्टी 18300 के नीचे पहुंचा*
घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद आखिर में सपाट बंद हुआ। दिनभर के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार में हरियाली दिखी। इस दौरान मेटल सेक्टर के स्टॉक्स में मजबूती तेजी दिखी। इसके सहारे बीएसई सेंसेक्स इंट्राडे में 62,245 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। हालांकि ऊपरी स्तरों पर बाजार में बिकवाली दिखी और बंद होते-होते यह 62000 के लेवल से नीचे फिसलकर बंद हुआ। बाजार में ऊपरी स्तरों पर दबाव दिखने के कारण सेंसेक्स 18.11 अंकों की मजबूती के साथ 61,981.79 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 33.60 अंक ऊपर 18,348 के लेवल पर बंद हुआ।

1407 views