श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर कोटि कोटि नमन
गुरु अर्जुन देव सिखों के पांचवें गुरु थे। आज गुरु अर्जुन देव का शहादत दिवस है। गुरु अर्जन देव जी गुरु परंपरा का पालन करते हुए कभी भी गलत चीजों के आगे नहीं झुके। उन्होंने शरणागत की रक्षा के लिए स्वयं को बलिदान कर देना स्वीकार किया, लेकिन मुगलशासक जहांगीर के आगे झुके नहीं। वे हमेशा मानव सेवा के पक्षधर रहे। सिख धर्म में वे सच्चे बलिदानी थे। उनसे ही सिख धर्म में बलिदान की परंपरा का आगाज हुआ।
गुरु साहिब की शहीदी की याद में इस पूरे महीने छबील (मीठे जल की सेवा) हर जगह की जाती है भीषण गर्मी में गुरु जी की याद में लोगो को ठंडा मीठा जल पिलाया जाता है






