राजबाड़ा क्षेत्र में रिमूव्हल का कोहराम – फुटपाथ हटाने के नाम पर बदले की भावना पर जबरिया* *कार्यवाही दुकानदारों पर

*राजबाड़ा क्षेत्र में रिमूव्हल का कोहराम – फुटपाथ हटाने के नाम पर बदले की भावना पर जबरिया*
*कार्यवाही दुकानदारों पर*

नगर निगम की रिमूव्हल की पोल पट्टी को गत दिनों एक समाचार पत्र ने प्रकाशित किया । सडक ओर राहगीरों को चलने ने बाधक बन रहे अतिक्रमण हटाने के नाम पर आज निगम की 4 रिमूव्हल की टीम एकजुट होकर कार्यवाही का ड्रामा करने लगी । लेकिन इस ड्रामे के पीछे केवल बदले की कार्यवाही को अंजाम दिया गया । जिन फुटपाथ वालो की रिमूव्हल के दाँत कटी आहार नली है उन्हें पूर्ववत खबर कर नदादरत किया और दुकानदारों को टारगेट किया गया । दुकानदार अपने साइनबोर्ड की सीमा में थे और रिमूव्हल के प्रहरी चिन्हित दुकानों के डिस्प्ले के साथ दमनात्मक कार्यवाही कर रहे थे । आज पीली गेंग की आतंकी कार्यवाही का दोहरा चेहरा पिपली बाजार के चाट वालो की दुकाने पर कोई कार्यवाही नही जो कि सड़क पर खाना खिलाकर सीधे सड़क रोक रहे वो निगम की पीली गेंग को नजर नही आया । दूसरी ओर अटाला बाजार में किस दर्जे की दुकाने लग रही है वो किस तरह का प्रश्रय है ? नगर निगम की पीली गेंग दशहत का वातावरण बनाकर अपना हित साधने का ड्रामा करते है । पीली गेंग ने आज चिन्हित दुकानदारों पर कार्यवाही के वीडियो बनाकर अपने कर्तव्यो का बखान किया वास्तविकता अब हर दिन पीली गैंग ओर उसके हर खेल को जाहिर करना लोकतंत्र के चोथे स्तम्भ प्रहरियों की जिम्मेदारी है ।

1072 views