शेयर बाजार को रास नहीं आया मंगलवार, सेंसेक्स 413 अंक टूटा, निफ्टी 18300 के नीचे पहुंचा◼️*
घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन 413.24 अंकों की गिरावट के साथ 61,932.47 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 112.35 अंक फिसलकर 18,286.50 अंकों पर बंद हुआ। मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार की बिकवाली में ऑटो, फाइनेंशियल सेक्टर और बैंकिंग क्षेत्र शेयरों में तेज बिकवाली दिखी। एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों से बाजार पर दबाव बनता दिखा।
2345 views





