सन टू ह्यूमन की मां मैत्रयी ने कहा-
जीवन में बदलाव लेकर आता है नए दृष्टिकोण वाला शिविर
इंदौर में 16 मई से शुरू होगा 6 दिवसीय आयोजन
इंदौर। सम्यक आहार, सम्यक व्यायाम और सम्यक नींद के सूत्रों को आचरण में लाया जाए तो तमाम प्रकार की व्याधियों से तो मुक्ति मिलती ही है, साथ ही सकारात्मक बदलाव से आनंदपूर्ण जीवन यात्रा शुरू हो जाती है।
यह जानकारी देते हुए ‘सन टू ह्यूमन’ की वरिष्ठ प्रशिक्षिका मां मैत्रयी ने बताया कि आगामी 16 से 21 मई तक यशवंत क्लब में प्रतिदिन सुबह दो घंटे का शिविर आयोजित होगा। इस नि:शुल्क शिविर में पंजीयन के आधार पर समस्त सीटें फुल हो चुकी है। पंजीयन करवाने वाले साधकों को प्रतिदिन एंट्री कार्ड लेना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि शिविर को लेकर इंदौर शहर में हो रहे डेमो को भी आशा अनुरूप प्रतिसाद मिल रहा है। ‘सन टू ह्यूमन’ के मीडिया प्रभारी के अनुसार पहले के तीन दिन के शिविर को मां मैत्रयी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा शेष तीन दिन ‘सन टू ह्यूमन’ इंदौर के प्रणेता परम आलय जी आकर मार्ग दर्शन करेंगे। छोटे-छोटे सूत्रों और प्रयोगों के माध्यम से शिविर में बताया जाएगा कि हम तमाम प्रकार की बीमारियों को कैसे दूर कर सकते है, बढ़ा हुआ वजन डबल खाकर भी आसानी से कम किया जा सकता है। प्रेस कांफ्रेंस में मां तारिणी, अर्णव, सम्राट, आदि योगी, विवान आदि भी मौजूद रहे।
इस शिविर की जानकारी देने और पंजीयन प्रक्रिया के लिए ‘सन टू ह्यूमन’ के साधकों की टीम द्वारा शहर के मोहल्लों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों संस्थाओं द्वारा डेमो आयोजित करवाए जा रहे है। डेमो में साधकों द्वारा शिविर में भाग लेने की जानकारी दी जाती है। इंदौर शहर में अभी तक दर्जनों डेमो अलग-अलग स्थानों पर हो चुके है। शिविर में भाग लेने वाले लोगों को ऊर्जावान अदृश्य नाश्ता भी नि:शुल्क दिया जाएगा।
1273 views





