मालवा प्रांत के बाल दिव्यांग बच्चों का नि:शुल्क सर्जरी अभियान जारी

– मालवा प्रांत के बाल दिव्यांग बच्चों का नि:शुल्क सर्जरी अभियान जारी


-गर्भधारण के समय इंफ़ेक्शन से होते हैं विकलांग बच्चे,गोमूत्र पीने की सलाह

11 मई, इंदौर ।
स्वर्णिम फ़ाउन्डेशन, यूनिक चेरिटेबल ट्रस्ट एवं अ भा जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन द्वारा चलाए जा रहे मालवा प्रांत बाल दिव्यांग निवारण ऑपरेशन शिविर में अभी अलिराजपुर ज़िले के चयनित 47 बच्चों की नि: शुल्क सर्जरी हो रही है ।इनसे मिलने पर मुख्य अतिथि पद्मश्री सुशील दोशी ने कहा कि ये रैंग कर चलने वाले बच्चे पैरों से चलकर अपने घर लौटेंगे तो माता-पिता सहित पूरे गाँव में ख़ुशी की लहर दौड़ेगी ।
श्री दोशी ने कहा कि दिव्यांगों के प्रति हमारा दायित्व है कि हम उन्हें स्वतन्त्र तथा आत्म-निर्भर जीवन व्यतीत करने में उनकी मदद करें।बाल दिव्यांग सर्जरी अभियान प्रणेता श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने बतलाया कि विकलांगता का प्रमुख कारण है गर्भधारण के दौरान होने वाले इंफ़ेक्शन जो कई प्रकार के वायरस, बैक्टीरिया और परजीवों से हो सकता है जैसे टॉक्सोप्लाजमोसिस,सिटोमेगलोवाइरस , रुबेला आदि माँ के गर्भ में होते हुए बच्चे को प्रभावित करते है और उन्हें जन्मजात विकलांगता का कारण बन सकते हैं ।इसके बचाव के लिए प्रत्येक महिला को गर्भ धारण करने के पहले एवं गर्भ धारण करने के पश्चात् लगातार प्रतिदिन देशी गाय का 25 मिलीलीटर गोमूत्र का सेवन करना चाहिए ।डॉ प्रमोद पी नीमा ने कहा कि इन दिव्यांग बच्चों की सर्जरी के पश्चात पुनः परीक्षण एवं आवश्यकता होने पर कैलीपर्स भी लगाये जाएँगे ।स्वर्णिम फ़ाउन्डेशन द्वारा इसमें लगातार सहयोग दीया जा रहा है जिसकी वजह से हम इंदौर, उज्जैन संभाग के प्रत्येक जिले में दिव्यांग बच्चों का कैंप कर चयन कर रहे हैं ।फ़ाउन्डेशन के अध्यक्ष विवेक शारदा जैन ने बतलाया कि कि 15 वर्ष से कम उम्र के ऐसे बच्चे जिनके हाथ पैर टेडे मेड़ें हैं, मेंढक की तरह चलते हैं या रैंग कर चलते हैं ऐसे बच्चों की हम निरंतर सर्जरी का अभियान चलाते रहेंगे ।अभी तक 947 बच्चों की नि: शुल्क सर्जरी की जा चुकी है ।फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र संचेती एवं महासचिव सनोज जैन ने जानकारी दी कि चयनित दिव्यांग बच्चों की नि: शुल्क सर्जरी इंदौर के यूनिक हास्पिटल में होती है जहां उनकी एवं एक अटैण्डेंट की भी खाने पीने रहने की व्यवस्था करते हैं।

भवदीय
विवेक शारदा जैन
अध्यक्ष
स्वर्णिम फ़ाउन्डेशन

1072 views