आईपीएल में रोहित शर्मा का अनचाहा रिकॉर्ड, बने डक पर सबसे ज्यादा बार OUT होने वाले प्लेयर◼️*
आईपीएल 2023 का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। बता दें कि रोहित मैच में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। उन्हें दीपक चाहर ने रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। इस विकेट के साथ ही रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार (16) शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
2881 views





