बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ.सैयदना सहाब के दीदार के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
मोला मोला कहते समाज के पुरुष महिलाए व बच्चो की आंखों से छलके आंसू
बाग – दाऊदी बोहरा समाज के 53 वे धर्म गुरु आली कदर डा.सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन (त.ऊ.श.)सहाब का गुरुवार को बाग नगर आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ जगह जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया अपने धर्म गुरु के इस आगमन को लेकर बोहरा समाज के पुरुष महिला ओर बच्चों में काफी उत्साह भी देखा गया और मोला की एक झलक देखने के लिए समाज के पुरुष महिलाएं और बच्चे बड़े आतुर दिखे । साथ ही उनके एक दीदार के लिए मोला मोला कहकर हर पुरुष महिला ओर बच्चों की आंखों से आंसू छलक गये । मोला सहाब के आने को लेकर बोहरा समाज ने माकुल व्यवस्थाओं के साथ मोहल्ले को भी दुल्हन की तरह सजाया था जहा जहा से मोला सहाब का गुजर हुआ उन रास्तों पर कालीन बिछाकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया । मोला सहाब के आने को लेकर उनके स्वागत हेतु बोहरा समाजजन घंटों इन्तजार में बेटे रहे हाथों में फुल लेकर । बोहरा समाज के धर्मगुरु के आगमन को लेकर नगर के जंन प्रतिनिधियो सहित अन्य समाजजनों ने भी बोहरा समाज के मोला सहाब का स्वागत किया और उनके दीदार किए । इस दौरान कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हनि बघेल भी बाग पहुंचे ओर डाक्टर सैयदना सहाब का स्वागत किया । बोहरा समाज के धर्मगुरु के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन व राजस्व अमला भी पुरी तरह अलर्ट होकर पुरी व्यवस्था को सम्भाले हुए था । नगर मे अपने धर्मगुरु के इस आगमन को समाज ने अपना सौभाग्य बताया ओर बताया की डाक्टर सैयदना सहाब तीन रोज के दौरे पर रहेंगे और समाज के धार्मिक आयोजनों में भी पहुंचेंगे ।
1675 views





