दबंगो को हटाकर विकलांग को दिलाया पट्टे पर कब्जा
रतलाम। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गु कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी की पहल पर आयोजित किए गए भूमि कब्जा विवाद निवारण शिविर में कई आवेदकों को लाभ मिला। कैंप में 241 आवेदन प्राप्त हुए।कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम पलसोड़ी मे ईशाक अली पिता इमरान अली आलोटवाला को भूमि सर्वे नंबर 222/4 का कब्जा दिलाया गया। वही पन्ना लाल पिता गोबरिया मेढा हरथल तहसील रावटी की 0.700 हेक्टेयर कृषि भूमि पर पिछले कई सालों से मुन्नालाल पिता जालू देवड़ा का कब्जा था। कलेक्टर सूर्यवंशी की त्वरित कार्यवाही की आवेदकों ने प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। दिव्यांग प्रभूलाल को शासन से मिली पट्टे की ज़मीन पर वर्षों से दबंगों का क़ब्ज़ा है। शिविर में पहुंचे प्रभूलाल २-३ बार फफक-फफक कर रो पड़े । कलेक्टर सूर्यवंशी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए संबंधित SDM को मौक़े पर भेज कर क़ब्ज़ा दिलवाया।
1675 views





