राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात हाई कोर्ट 2 मई को करेगा सुनवाई*
गुजरात हाई कोर्ट में आज राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई होगी। 26 अप्रैल को जज गीता गोपी ने इस केस से खुद को अलग कर लिया था। बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज किया था।सूरत सेशन कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर शनिवार को गुजरात हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। गुजरात हाईकोर्ट ने अंतिम सुनवाई और फैसले के लिए 2 मई की तारीख निर्धारित की है,इस मामले पर न्यायमूर्ति हेमंत एम प्रच्छक सुनवाई कर रहे हैं। इससे पहले हाईकोर्ट की एक जज गीता गोपी ने 26 अप्रैल को केस से अलग हो गई थीं। मानहानि मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगाने की विपक्षी नेता राहुल गांधी की याचिका पर हअंतिम सुनवाई 2 मई को की जाएगी।






