बदमाश गए जेल, चैन से है जनता:मुख्यमंत्री योगी

बदमाश गए जेल, चैन से है जनता:मुख्यमंत्री योगी*
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए कुशीनगर दौरे पर गए। वहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नगर में ट्रिपल इंजन के सरकार की आवश्यकता है। नगरों के विकास के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। केंद्र और प्रदेश की सभी योजनाएं धरातल पर उतरेंगी।उन्होंने कहा कि सभी बदमाश सुधर गए हैं, जो नहीं सुधरे वो जेल में हैं। प्रदेश की जनता चैन से रह रही है। सीएम योगी ने पडरौना स्थित उदित नारायण पीजी कॉलेज ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित किया।

1206 views