शेयर बाजार हरे निशान पर हुआ बंद; सेंसेक्स 349 अंक उछला, निफ्टी 17900 के पार

शेयर बाजार हरे निशान पर हुआ बंद; सेंसेक्स 349 अंक उछला, निफ्टी 17900 के पार*
वायदा कारोबार की एक्सपायरी के दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 348.80 (0.58%) अंकों की बढ़त के साथ 60,649.38 अंकों के लेवल पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 101.45 (0.57%) अंकों की बढ़त के साथ 17,915.05 अंकों तक उछलकर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबारी सेशन में बजाज ट्विंस के शेयरों में दो प्रतिशत की बढ़त आई जबकि वोल्टास के शेयरों में पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

938 views