मोदी के हाथ में है करिश्मा

मोदी के हाथ में है करिश्मा…” जब ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के मुसलमानों ने की PM मोदी की तारीफ*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में से एक हैं। पाकिस्तान में भी आज के समय में लोग पीएम मोदी को काफी पसंद कर रहे हैं। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित एक कार्यक्रम में मुसलमानों और ईसाइयों सहित विभिन्न धार्मिक समुदायों के सदस्यों ने पीएम मोदी की खूब तारीफ की है। मेलबर्न के बंजिल पैलेस में भारतीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन (आईएमएफ), एनआईडी फाउंडेशन (दिल्ली) और नामधारी सिख सोसाइटी की ओर से ये कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें दुनिया के कई धार्मिक नेता, बुद्धिजीवी, विद्वान, प्रचारक और शोधकर्ताओं ने हिस्सा लिया,पाकिस्तान से अहमदिया मुस्लिम के साथ-साथ कई समुदाय के लोग जुड़े। दिलचस्प बात ये रही कि इन सभी लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेकर उनकी तारीफ की।मोदी है तो मुमकिन है…”
अहमदिया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि मोदी जी सभी समुदाय का सम्मान करते हैं, जो कि हमें बेहद पसंद है। उनमें सबको साथ लेकर चलने की कुव्‍वत है। इसलिए हम उनकी प्रशंसा करते हैं। वहीं लाहौर से ताल्लुक रखने वाले अहमदिया मुस्लिम समुदाय के एक सदस्य डॉ. तारिक बट ने कहा, “मैं अपनी तरफ से व्यक्तिगत रूप से कहना चाहता हूं कि मेरे बहुत सारे भारतीय दोस्त हैं और मैंने उन्हें अब एकजुट होकर कई गतिविधियां करते देखा है। मैं उनकी गतिविधियों का भी हिस्सा रहा हूं।

1139 views