देश में 24 घंटे बाद ही बढ़ गए कोरोना के मरीज, 12193 नए मामले; 67 हजार से ज्यादा एक्टिव केस*
देश में एक दिन बाद ही कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 12,193 मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले, कल यानी 21 अप्रैल को कुल 11,692 नए मामले सामने आए थे।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर अब 67,556 हो गए हैं। 21 अप्रैल को सक्रिय मरीजों की संख्या 66,170 थी। 24 घंटे में कोरोना से 10,765 मरीज रिकवर हुए हैं। अब तक 4 करोड़ 42 लाख 83 हजार 21 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना से 42 मरीजों की जान भी गई है। देश में कोरोना से अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 300 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अब तक कोरोना के कुल 4 करोड़ 48 लाख 81 हजार 877 मामले सामने आ चुके हैं।






