डॉ. भीमराव आंबेडकर की 132 वीं जन्म जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई*
भारत के सर्वसमावेशी संविधान निर्माता “भारत रत्न” डॉ० भीमराव रामजी आंबेडकर जी के 132वें जन्म दिवस के अवसर पर जिला मजिस्ट्रेट इन्द्र विक्रम सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। डीएम ने कहा कि बाबा साहब शोषित और वंचित समाज के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहे। उनके आदर्श मूल्य व उच्च विचार सभी के लिए सदैव प्रेरणादाई रहेंगे। वह व्यक्ति नहीं अपितु संपूर्ण विचार हैं। कानून, शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अपने योगदान से कई पीढ़ियों को प्रेरित करने वाले भारतीय संविधान के जनक डॉ० आंबेडकर का संपूर्ण जीवन न्याय के प्रति समर्पित रहा।अपर जिलाधिकारी प्रशासन डीपी पाल ने भारत माता के महान सपूत, स्वतंत्र भारत के महान शिल्पी डॉ० भीमराव रामजी आंबेडकर की पावन जन्म जयंती पर पुष्प अर्पित एवं नमन किया।एडीएम सिटी ए.के. भट्ट ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों की परवाह किए बिना डॉ० आंबेडकर ने लक्ष्य को प्राप्त किया। एडीआई एस. कुमार ने आंबेडकर जी के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि सांसारिक सुखों को त्याग कर जनकल्याण, राष्ट्रीय एकता एवं बंधुता को बढ़ाने वाले सभी महापुरुषों को नमन करते हैं। कार्यक्रम का संचालन कामिनी शर्मा द्वारा किया गया। कलेक्ट्रेट के साथ ही विकास भवन समेत समस्त कार्यालयों में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 132 वीं जन्म जयंती बड़े ही श्रद्धा भाव हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।






