लगातार आठवें सेशन में बाजार हरे निशान पर बंद हुआ; सेंसेक्स 235 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत*
घरेलू शेयर बाजार लगातार आठवें कारोबारी सेशन में हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स बुधवार को 235.05 (0.39%) अंक चढ़कर 60,392.77 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 90.10 (0.51%) अंकों की बढ़त के साथ 17,812.40 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, इस दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 3 पैसे की मजबूती के साथ 82.09 रुपये के लेवल पर बंद हुआ। बुधवार को बाजार की तेजी में आईटी और फार्मा सेक्टर के शेयरों का योगदान रहा। निफ्टी में डिविज लैब के शेयरों में 9 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दिखी और यह इंडेक्स का टॉप गेनर शेयर रहा। बाजार में आईटी शेयरों पर बिकवाली का दबाव दिखा। इस बीच एक खबर यह भी आ रही है कि भारत हेवी इलेक्ट्रिल्स लिमिटेड यानी भेल (बीएचईएल) ने न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है।






