भानुका राजपक्षे ने जड़ा अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक, खुशी से झूम उठी प्रीति जिंटा*
मोहाली के आईएस ब्रिंदा क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर टीम के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।वहीं, पहले बल्लेबाजी करने आई पंजाब किंग्स की शुरुआत धमाकेदार रही। पंजाब टीम के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने कमाल की बल्लेबाजी की। इसके बाद भानुका राजपक्षे ने 30 गेंदों पर अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। उनके दमदार फिफ्टी को देख पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा स्टेडियम में बैठे हुए तालियां बजाती हुई नजर आई, जिसकी तस्वीरें अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।






