वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन बाजार में मजबूत बढ़त; सेंसेक्स 1031 अंक चढ़ा, निफ्टी भी ग्रीन*
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में वित्तीय वर्ष 2022-23 के आखिरी दिन मजबूत बढ़त दिखीा। इस दौरान सेंसेक्स 1,031.43 (1.78%) अंक चढ़कर 58,991.52 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 279.05 अंकों की बढ़त के साथ 17,359.75 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। बाजार में आई इस मजबूती से निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा हुआ है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक इंट्राडे में निवेशकों ने करीब 3.4 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।






