देशभर में आज धूमधाम से मनाया जा रहा होली का पर्व, पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी ने दी बधाई*
आज देश में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंगों के इस पर्व की नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने होली की देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने कहा कि होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे,कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने होली के त्योहार की बधाई दी। राहुल ने ट्विटर पर लिखा कि होली का त्योहार सबके जीवन में नए रंग भरे, देश पर एकता का रंग चढ़े।वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रंगों के पर्व की देशवासियों को शुभकामनाएं दी। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि रंग, उमंग, हर्ष और उल्लास के त्योहार होली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने होली की बधाई देते हुए कहा कि होली, एकजुटता की भावना का उत्सव मनाती है और हमें रंगों की विविधता का आनंद लेने के लिए प्रेरित करती है। यह लोगों को एक साथ लाने का त्योहार है और उनके बंधन को मजबूत करता है। होली के आनंदमय अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई।






