शूटिंग के दौरान घायल हुए अमिताभ बच्चन, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दिया ये संदेश*
महानायक अमिताभ बच्चन सोमवार को हैदराबाद में एक फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। वह एक्शन सीन शूट कर रहे थे।उनके घायल होने के खबर फैलते ही उनके प्रशंसक चिंतित हो गए। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा नेता अखिलेश यादव ने अमिताभ बच्चन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अमिताभ बच्चन जी के शूटिंग के दौरान आई चोट से जल्द ठीक और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व पुन: सक्रिय होने की कामना।






