राम मंदिर: निर्माण की प्रगति देखकर निहाल हुए संत-धर्माचार्य, बोले- 500 साल के संघर्ष के बाद आया है दिव्य अवसर

राम मंदिर: निर्माण की प्रगति देखकर निहाल हुए संत-धर्माचार्य, बोले- 500 साल के संघर्ष के बाद आया है दिव्य अवसर*
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार को रामनगरी के संत धर्माचार्यों को राम मंदिर निर्माण की प्रगति दिखाई। राम मंदिर निर्माण कार्य का साक्षी बनकर संत भी निहाल दिखे। संतों ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से राष्ट्र मंदिर का मार्ग प्रशस्त हो रहा है,रविवार की सुबह 10:00 बजे करीब 150 साधु संत रामजन्म भूमि परिसर पहुंचे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय में साधु-संतों को एक-एक करके राम मंदिर निर्माण कार्य की पूरी प्रगति से अवगत कराया।

1675 views