शेयर बाजार में बड़ी बिकवाली, सेंसेक्स 928 अंक टूटा, निफ्टी 17600 के नीचे पहुंचा

शेयर बाजार में बड़ी बिकवाली, सेंसेक्स 928 अंक टूटा, निफ्टी 17600 के नीचे पहुंचा*
लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरों को लेकर चिंताओं और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में आज लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 900 अंक से अधिक गिर गया जबकि निफ्टी ने सत्र के दौरान 17,600 के स्तर पर अपना सपोर्ट भी तोड़ दिया। बीएसई पर सभी सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 261.4 लाख करोड़ रुपये रह गया। पिछले 4 कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 1,500 अंक से अधिक गिर चुका है। अदाणी समूह के शेयर में लगातार बिकवाली से भी दलाल स्ट्रीट पर मंदी का मूड बढ़ा।

1245 views