जैन सोशल ग्रुप रतलाम मैत्री मध्य प्रदेश रीजन क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

*जैन सोशल ग्रुप रतलाम मैत्री मध्य प्रदेश रीजन क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

*

जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट कार्निवाल 2023 पुणे में मध्य प्रदेश रीजन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रतलाम मैत्री मध्य प्रदेश रीजन ने दो मैचों के लीग राउंड खेलते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाईl

संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया की जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के तत्वाधान में पुणे में आयोजित नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट मैं रतलाम मैत्री की टीम मध्य प्रदेश रीजन का प्रतिनिधित्व कर रही है l

लीग राउंड के अपने दो मैचों को खेलते हुए अंक तालिका में द्वितीय स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कियाl

अपने पहले मैच में गुजरात रीजन से खेलते हुए मैत्री रतलाम मध्य प्रदेश रीजन टीम ने 10 ओवर में 95 रन का स्कोर खड़ा करते हुए गुजरात रीजन की टीम को मात्र 70 रनों के स्कोर पर रोक कर यह मैच अपने नाम किया l प्रियांशु जैन ने 35 रन एवं आदित्य गांधी ने 22 रनों का योगदान दियाl मेन ऑफ द मैच प्रियांशु जैन रहे l

लीग राउंड का दूसरा मैच महाराष्ट्र रीजन से खेलते हुए मैत्री मध्य प्रदेश रीजन टीम ने 10ओवर में 70 रनों का स्कोर बनाया जिसे महाराष्ट्र रीजन टीम ने आसानी से पीछा करते हुए हासिल कर लियाl इस तरह से दो मैचों के लीग राउन्ड में एक मैच जीत कर अंक तालिका में द्वितीय स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई l अगला सेमीफाइनल महाराष्ट्र रीजन की टीम से खेला जाएगा

बेहतरीन जीत पर अमित कोठारी, नीलेश कोठारी, वैभव मेहता, दीपक सेलोत , तरुण डांगी ने टीम को जीत लिए शुभकामनाएं प्रेषित की l

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए रीजन अध्यक्ष विनोद बरबोटा ,रीजन सचिव राहुल चपरोद, रतलाम जैन सोशल ग्रुप से फतेहलाल कोठारी,दीपेन्द्र कोठारी ,प्रफुल लोढा, ललित कांटेड ,प्रीतेश गादीय़ां ,सुशील छाजेड , कमलेश भूपक्या , जयंती लाल डांगी , दीपक दोसी, प्रीतेश पारख, राकेश कोठारी, सुनील भटवरा , अशोक डांगी, जयंती लाल जैन, राकेश मोगरा, अजय खिमेंसरा आदि ने बधाईयाँ प्रेषित की l

1477 views