महाशिवरात्रि पर गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी ने किया रुद्राभिषेक, प्रमुख शिव मंदिरों में किया पूजन-अर्चन*
महाशिवरात्रि के पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरक्षपीठाधीश्वर की भूमिका में लोककल्याण की कामना के साथ भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। गुरु गोरखनाथ शिवावतार हैं और ऐसे में महाशिवरात्रि पर शिवोपासना का अनुष्ठान भी नाथ परंपरा का अपरिहार्य अभिन्न अंग है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंधियारीबाग स्थित मानसरोवर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सुबह करीब 11.10 बजे मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री गर्भगृह गया3 और शिवलिंग ओर जलाभिषेक किया। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की। पूजा का बाद बाहर निकले मुख्यमंत्री को बच्चे दिखे तो उन्हें दुलारना नहीं भूले। मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रसाद के रूप में फल प्रदान किया।






