*बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों ने नेत्र शिविर का लाभ लिया
*
इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा मीडियाकर्मी एवं उनके परिजनों के लिए दो दिवसीय नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय अभिनव कला समाज सभागार में मीडिया के साथियों के लिए आयोजित दो दिवसीय नेत्र शिविर में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी एवं उनके परिजनों का नेत्र परीक्षण किए गए।अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने बताया कि मीडियाकर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है।क्लब द्वारा इस तरह की सकारात्मक गतिविधियां लगातार संचालित की जाती है। इसी तारतम्य में दो दिवसीय नेत्र परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया था। शिविर के समापन अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब द्वारा सहयोगी संस्थान लॉरेंस मायो के चंद्रशेखर पाठक, सूरज पाल, नरसिंह चौहान का शाल एवं माला पहनाकर आभार व्यक्त किया गया।आभार समन्वयक आकाश चौकसे ने व्यक्त किया।
1200 views





