प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आवास पर हुआ पत्रकार मिलन समारोह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आवास
पर हुआ पत्रकार मिलन समारोह

भोपाल, 09 फरवरी 2023

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के आवास पर आयोजित पत्रकार मिलन समारोह एवं दोपहर भोज में श्री कमलनाथ जी ने प्रिंट, इलेक्ट्रानिक मीडिया सहित अन्य पत्रकार बंधुओं के साथ अलग-अलग समूहों में बैठकर अनौपचारिक चर्चा करते हुए पत्रकारगणों से मुलाकात की।
पत्रकार मिलन समारोह कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण सर्वश्री राजीव सिंह, प्रकाश जैन, अशोक सिंह, महेन्द्र जोशी, जे.पी. धनोपिया, के.के. मिश्रा, श्रीमती विभा पटेल, विधायकगण आरिफ अकील, पी.सी. शर्मा और आरिफ मसूद, कैलाश मिश्रा सहित मप्र मीडिया विभाग के उपाध्यक्षगण एवं प्रवक्तागण एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

2112 views