बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 335 अंक फिसला, निफ्टी में 89 अंकों की गिरावट

बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 335 अंक फिसला, निफ्टी में 89 अंकों की गिरावट*
हफ्ते के पहले काराेबारी दिन इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, आईटीसी और बजाज फिनसर्व के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते हुए बंद हुए जबकि एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान युनिलीवर, एशियन पेंट्स और एलएंडटी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए।
कमजोर वैश्विक संकेतों के बाद लाल निशान पर खुला भारतीय बाजार बंद भी लाल निशान पर ही हुआ। सोमवार को बाजार में बिकवाल दिखीा। इस दौरान सेंसेक्स 334.98 अंक टूटकर 60,506.90 अंकों पर बंद हुआ। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला निफ्टी इंडेक्स 89.45 अंक फिसलकर 17,764.60 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी में ़125.05 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 41370.15 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।

1789 views