लगातार पांचवें दिन हरे निशान पर बंद हुआ सेंसेक्स, 900 अंक चढ़ा, निफ्टी 243 अंक ऊपर*
लगातार पांचवें दिन घरेलू शेयर बाजार का सेंसेक्स इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुआ। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 909.64 अंकों की बढ़त के साथ 60,841.88 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।निफ्टी 243.65 अंकों की बढ़त के साथ 17,854.05 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी बैंक 830 अंक मजबूत होकर 41,500 के लेवल पर बंद हुआ। टाइटन और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में क्रमशः सात प्रतिशत और छह प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।






