*जैन सोशल ग्रुप मैत्री के द्वारा मोंटसरी स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया*

जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार रतलाम के द्वारा मोंटसरी स्कूल के बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस पर झंडा वंदन एवं बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा मनाया गया l
ग्रुप परिवार के संस्थापक अध्यक्ष श्री अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया की हर वर्ष की तरह जैन सोशल ग्रुप मैत्री के द्वारा मोंटसरी स्कूल रतलाम पर जाकर बच्चों के बीच गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया l झंडा वंदन के साथ ही बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने बहुत ही उत्साह दिखायाl ग्रुप परिवार द्वारा सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस पर सेवा कार्य भी किया गया इस पावन अवसर पर दो बच्चों की संपूर्ण वर्ष का शिक्षा खर्च दिया गयाl जिसका लाभर्थ श्री अमृतलाल दख की स्मृति में दख परिवार द्वारा लिया गयाl
संस्थापक अध्यक्ष श्री अमित कोठारी के द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों का उत्साह वर्धन किया गयाl
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष वैभव मेहता , मयंक कोठारी ,तरुण डांगी दीपक सेलोंत,भावेश गादिया, संदीप सकलेचा, राहुल नौलक्खा, रोनक चोपड़ा, विनय वोहरा, निलेश मंडलेचा ,मयंक जैन, आशीष नवलक्खा, कुणाल मंडलेचा, संजय जैन ,अंकित कटलेचा ,मिलन राखेचा, ओनिल पगारिया ,रितेश बाफना आदि उपस्थित रहे
1719 views





