भारत ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, न्‍यूजीलैंड को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह

भारत ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, न्‍यूजीलैंड को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह*
साउथ अफ्रीका में खेला जा रहे अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने इतिहास रच दिया। पहले टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बना ली। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाज करते हुए 9 विकेट पर 107 रन बनाए, जिसके जवाब में श्वेता सेहरावत के नाबाद 61 रन की बदौलत भारत ने 14.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 110 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

1354 views