राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कर्तव्य पथ पहुंचीं, पीएम मोदी ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कर्तव्य पथ पहुंचीं, पीएम मोदी ने किया स्वागत*
भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर के मौके पर कर्तव्य पथ पर परेड होगी। कर्तव्य पथ पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था। मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। सुबह साढ़े दस बजे से लगभग डेढ़ घंटे तक देश की सैन्य, सांस्कृतिक, लोकतांत्रिक और राजनीतिक शक्ति की जो झांकी निकलेगी। परेड में कुल आठ सैन्य दस्ते होंगे। सेना की ओर से जो टुकड़ियां मार्च करेंगी, उनमें एक मेकेनाइज्ड इन्फैंट्री, डोगरा रेजिमेंट, पंजाब रेजिमेंट, मराठा लाइट इन्फैंट्री, बिहार रेजिमेंट और गोरखा बिग्रेड शामिल हैं। एक-एक दस्ता वायुसेना व नौसेना का होगा। बीएसएफ का एक कैमल बैंड भी परेड में दिखेगा

1499 views