*रीवा में शिव मंदिर पर चला बुलडोजर, भड़की कांग्रेस, मचा बवाल*
रीवा में उस समय बवाल मच गया जब देर रात एक प्राचीन शिव मंदिर पर सरकार का बुलडोजर चलाया गया। शहर में जैसे ही कांग्रेस पार्टी को इस बात की जानकारी लगी तो बवाल मच गया। कांग्रेस ने बीजेपी पर कई आरोप लगाए है।
जानकारी के अनुसार रीवा शहर के ढेकहा तिराहे पर बने प्राचीन शिव मन्दिर को रात में बुलडोजर से तोड़ा जा रहा था। जब इस बात की खबर कांग्रेस नेताओं का लगी तो भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता वहां इकट्ठा हो गए और उन्होंने मंदिर तोड़े जाने का विरोध शुरू कर दिया। हालांकि, तबतक मंदिर का आधा हिस्सा तोड़ा जा चुका था। मामले को देखते हुए मौके पर भरी पुलिसबल को भेजा गया।
मामले को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह मंदिर कई वर्षो पुराना है। बीजेपी ने उसके पीछे अपना कार्यालय बनाया गया। अब मंदिर को तोड़कर भाजपा कार्यालय को बड़ा बनाने की तैयारी है। कांग्रेस का यह तक आरोपी है कि बीजेपी ने मंदिर के पुजारी को अपने पक्ष में कर लिया है। वही मंदिर के पूजारी का कहना है कि मंदिर का कुछ हिस्सा जर्जर हो गया था। इसलिए इसे गिराया जा रहा है। मंदिर को गिराकर उसे नया रूप दिया जाएगा। और रात में इसलिए इसे तोड़ा ता रहा है ताकि यातायात प्रभावित नहीं हो।
1147 views





