भारतीय जैन संगठन ने ३५ वर्षों में पूरे देश में ३ लाख नि: शुल्क सर्जरी करवाई

-३ माह से लेकर ५ वर्ष तक के ६३ बच्चे प्लास्टिक सर्जरी हेतु चयनित
– भारतीय जैन संगठन ने ३५ वर्षों में पूरे देश में ३ लाख नि: शुल्क सर्जरी करवाई

२० जनवरी, इंदौर । भारतीय जैन संगठन द्वारा आयोजित प्लास्टिक सर्जरी कैंप का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर सांसद शंकर लालवानी,समाज भूषण जयसिंह टीना जैन, बीजेएस के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कु

मार जैन, डॉ सुप्रिया दीक्षित(अमेरिका)एवं मुख्य संयोजक रेखा जैन ने किया ।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि बच्चे को जन्म से कोई विकृति होती है तो पूरा परिवार डिस्टर्ब हो जाता है | भारतीय जैन संगठन ने उन परिवारों की ख़ुशियों के लिए प्लास्टिक सर्जरी कैंप का आयोजन किया है वह अति सराहनीय है ।प्रायोजक एवं समाज भूषण जयसिंह टीना जैन ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने हमें यह सेवा का अवसर प्रदान किया ।
इण्डिया प्रोजेक्ट इंक अमेरिका की डॉ सुप्रिया दीक्षित ने कहा कि वो अपने पिता विश्व प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ शरदकुमार दीक्षित की स्मृति में यह कैंप प्रति वर्ष इंदौर सहित देश के कई शहरों में बीजेएस के माध्यम से लगाती रहेंगी ।
भारतीय जैन संगठन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार जैन ने स्वागत भाषण देते हुए बतलाया कि बीजेएस द्वारा पिछले ३५ वर्षों में देश के विभिन्न शहरों में कैंप लगाकर कटे फटे होंठ एवं चिपके हुए तालू की तीन लाख से अधिक सर्जरी करवा चुके हैं ।बीजेएस ने नीति आयोग, जल मंत्रालय एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ देश के सौ ज़िलों के जलाशयों का कायाकल्प करने में प्रदेश शासन एवं ज़िला प्रशासन की मदद करने का एमओयू किया है जिसमें इंदौर ज़िला भी है ।
मुख्य संयोजक एवं कार्यक्रम संचालनकर्ता रेखा जैन ने बतलाया कि कैंप में चयनित ६३ मरीज़ों की नि: शुल्क सर्जरी अमेरिका से आई डॉक्टरों की टीम द्वारा प्रारंभ कर दी गई है जो २४ जनवरी सुबह तक चलेगी ।चयनित मरीज़ों की उम्र ३ माह से लेकर ५ वर्ष की है।मरीज़ के साथ एक अटैण्डेंट के खाने एवं रहने की भी व्यवस्था की गई है ।कैंप में इंदौर सहित अलिराजपुर, झाबुआ,धार,बड़वानी,खरगौन, रतलाम, बैतूल आदि ज़िलों के मरीज़ आये हैं जिसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग का सराहनीय सहयोग मिला है । इस अवसर पर डॉ प्रमोद पी नीमा,डॉ लोकेश जोशी, विनितजी नवाथे ने भी संबोधित किया ।आभार निवृतमान राज्याध्यक्ष दिलीप डोसी ने किया ।
कैंप एवं सर्जरी में सहयोग देने के लिए डॉ पारे, डॉ राहुल छजलानी,डॉ आशना जैन,डॉ अतुल काला सहित अमेरिका के डाक्टर्स को मोमेंटो देकर माला से सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर बीजेएस के डॉ शरद डोसी, डॉ अरूण जैन,विजय बाकलीवाल,हुकुम जैन,देवेन्द्र रश्मि जैन,लता डोसी,आर के जैन,नेमीचंद जैन, नरेन्द्र संचेती, आदि उपस्थित थे ।

भवदीय
वीरेन्द्र कुमार जैन
पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
भारतीय जैन संगठन

1780 views