शनिवार रहा अरबिंदो में शानदार

Whizy Wings ने हर बार की तरह आर्टिस्ट को एक स्टेज दिया जिसमे हर आर्टिस्ट अपनी प्रतिभा दिखा सके संस्थापक अंशुल और श्रेया की वजह से हर इवेंट में हर आर्टिस्ट को एक स्टेज दिया जाता है जिसमे वह अपनी जोरदार प्रतिभा को दिखा सके। Whizy Wings द्वारा आयोजित मकर संक्रांति सेलिब्रेशन अरबिंदो कॉलेज में हुआ। काफी सारे आर्टिस्ट ने इवेंट में चार चांद लगा दिए। कॉलेज में हुए इस इवेंट में बच्चो ने खूब मजे किये जिसमे कॉलेज फैकल्टी ने भी खूब लुफ्त उठाया। डांस के साथ साथ इंदौर के प्रतिभाशाली आर्टिस्ट जैसे श्रेया अनासाने ,अनिकेत,सुनील,आयुष,शालिनी, अक्षत और वैभवी ने अपने गायन से सभी को गीत की डोर में बांध दिया इसी के साथ अमित, हर्षित और सुमित ने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट से सभी का ध्यान आकर्षित किया। नन्ही सी उम्र में ही चिराग ने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट सीखे जिसकी सभी ने काफी सराहना करी डांसर अमन पाठक के डांस की भी सभी ने सराहना करी। Whizy Wings ke संस्थापक अंशुल जैन और एंकर रिया सक्सेना दोनो ने ही पूरे इवेंट में एंकरिंग करी जिससे पूरे इवेंट में शुरू से आखिर तक सभी लोगो ने काफी ज्यादा आनंद लिया। कुल मिलाकर 500 से ज्यादा लोग थे जिसमे जिस भी आर्टिस्ट ने अपनी प्रतिभा दिखाई उनको Whizy Wings और अरबिंदो कॉलेज की तरफ से सभी को सर्टिफिकेट और सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली आर्टिस्ट को उपहार से उनकी प्रतिभा को नवाजा गया ।अर्पित वर्मा, शिवजीत, यश, सुनयना के निर्देशक में पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ

2302 views