प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पधारे अतिथि अग्रसेन क्लब द्वारा आयोजित तिल चौथ उद्यापन में पहुंचे

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पधारे अतिथि अग्रसेन क्लब द्वारा आयोजित तिल चौथ उद्यापन में पहुंचे

श्री अग्रसेन क्लब द्वारा आयोजित तिल चौथ के उद्यापन मे 08 जनवरी रविवार को कछ पाटीदार धर्मशाला स्नेह नगर में कराया गया जिसमें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में उपस्थित होने के लिए USA (कैलिफोर्निया सिटी) से पधारी श्रीमती रिचा देवेंद्र गोयल,व नमन मित्तल मुंबई से पधारी श्रीमती रितु सिंघल श्री अग्रसेन क्लब द्वारा आयोजित तिल चौथ उद्यापन में पहुंची
अतिथि देवो भाव के भाव से श्री अग्रसेन क्लब की संरक्षक उषा राजेश बंसल, निखिल शीतल एरन, पुष्पा एरन, नारायण मीना गोयल, गजेंद्र रिंकू अग्रवाल, आशीष वंदना मित्तल, शुभम प्रियंका अग्रवाल, लता हुकमचंद अग्रवाल, मनोज मेघा जैन, उमेश सपना मंगल, विनोद सीमा अग्रवाल, प्रज्ञा निलेश अग्रवाल, मुकेश ललिता कंसल, दीपक सुषमा अग्रवाल ने उनका स्वागत किया

अग्रवाल समाज के विशिष्ट समाजसेवी राजेंद्र जी गोयल (समाधान), प्रयोग शैराली गर्ग, राधादेवी मित्तल, दुर्गेश निशा अग्रवाल भरत प्रवीणा अग्रवाल अभय पूजा अग्रवाल ने उन से चर्चा करी
जब उन्हें उनसे पूछा गया कि आपको यहां के बारे में कैसे जानकारी लगी तो उन्होंने बताया कि हमने सुना है कि श्री अग्रसेन क्लब द्वारा इंदौर में बहुत ही शानदार जानदार व्यवस्था के साथ सामूहिक उद्यापन की सभी समाज के लिए की जाती है और यहां पर यह संस्था द्वारा बहुत ही स्वाद भोजन वह व्यवस्थित इस आयोजन को किया जाता है उसको देखने हम यहां पर बिना किसी को बताए इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए
कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर बहुत ही अच्छा लगा यहां पर कार्यक्रम में फोटो जोन बनाया गया था प्रतियोगिता रखी गई और उसमें शानदार उपहार दिए गए सक्रांति के त्यौहार को देखते हुए कम से कम 500 से ज्यादा पतंगे लगाई गई थी सभी बहनों को सुहाग का प्रतीक लाख की चूड़ियां भेंट की जा रही थी और शानदार सुसज्जित भोजन व्यवस्था इसमें गरमा गरम भोजन परोसा जा रहा था साथ में साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा था यह सब देख कर इंदौर की यह संस्था श्री अग्रसेन क्लब जो कर रही है देख कर बहुत अच्छा लगा
इस आयोजन के लिए इस संस्था से जुड़े सभी मेंबर जो उपस्थित थे और जो बहनों ने यहां पर 800 महिलाएं एकत्रित हुई उन सभी को बहुत-बहुत सफल आयोजन की बधाई व शुभकामनाएं दी

1843 views