इंदौर के सांसद शंकर लालवानी द्वारा श्री सम्मेदशिखरजी तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल से बचाने के लिए केंद्र सरकार तक की गई सराहनीय पहल

इंदौर, ६ दिसम्बर । इंदौर के सांसद शंकर लालवानी द्वारा श्री सम्मेदशिखरजी तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल से बचाने के लिए केंद्र सरकार तक की गई सराहनीय पहल

के लिए श्वेताम्बर जैन महासंघ के अध्यक्ष कैलाश नाहर दिगम्बर जैन सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी,अ भा जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार जैन,अध्यक्ष नरेन्द्र संचेती एवं अ भा श्वेताम्बर जैन महिला संघ केन्द्रीय इकाई की ओर से संस्थापक रेखा जैन द्वारा आभार प्रेषित करते हुए सम्मानित किया गया ।

सांसद शंकर लालवानी ने अपने उद्बोधन में विस्तृत जानकारी देते हुए बतलाया की केंद्र सरकार पर्यावरण वन मंत्री एवं मंत्रालय के अधिकारियों से मिलकर , जैन समाज के सर्वोच्च श्रद्धा के केंद्र श्री सम्मेदशिखर को पवित्र जैन तीर्थ क्षेत्र घोषित करने का निवेदन किया ।
सांसद द्वारा की गई पहल से झारखंड सरकार को केंद्र द्वारा आदेशित किया गया ।

भवदीय
वीरेन्द्र कुमार जैन
संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष
अ भा जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन

1254 views