*जेट एयरवेज का चेयरमैन पद छोड़ेंगे नरेश गोयल: रिपोर्ट*
नरेश गोयल के जेट एयरवेज का चेयरमैन पद छोड़ने की खबरें आ रही है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक नरेश गोयल पद छोड़ने के लिए तैयार हो गए है. उन्होंने अपना वोटिंग अधिकार भी अधिकतम 10 फीसदी रखने की बात मान ली है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं जारी हुआ है. आपको बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जेट एयरेवज के चेयरमैन नरेश गोयल तथा कंपनी की प्रमुख शेयरधारक एतिहाद एयरवेज के सीईओ टोनी डगलस के साथ कर्जदाताओं की बुधवार को बैठक बुलायी थी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर जेट एयरवेज के डूबने की नौबत आए क्योंकि इससे 23,000 नौकरियों पर भी संकट आएगा. जेट एयरवेज देश में 37 शहरों में उड़ान भरती है.
*एतिहाद की क्या भूमिका होगी-* अबूधाबी की एयरलाइंस भी इन दिनों मुश्किल में चल रही है. उसे हजारों नौकरियों में कटौती करनी पड़ी है और 2 साल में करीब 350 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है. यही वजह है कि एयरलाइंस ने बोइंग और एयरबस को नए विमान खरीदने के लिए दिया गया 21.4 अरब डॉलर का ऑर्डर घटा दिया है. इसलिए एतिहाद के लिए भी सेहतमंद जेट एयरवेज जरूरी है.
1781 views





