राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे अखिलेश-मायावती, आज यूपी में करेगी प्रवेश*
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रदेश में मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश से पूर्व ही सियासी समकीरणों की नई तस्वीर सामने आने लगी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती ने राहुल के उनकी यात्रा में शामिल होने के आग्रह को स्वीकार नहीं किया है। हालांकि यात्रा के लिए शुभकामनाएं देकर राजनीतिक संदेश देने का प्रयास जरूर किया है।प्रदेश कांग्रेस ने एक गीत भी जारी किया है, जो इंटरनेट मीडिया पर प्रस्सारित है। इस मिट्टी की बात एक है, लोग एक हैं चांद एक है यूपी के जज्बात एक हैं। भेदभाव की बातें छोड़ो आओ मिलकर भातर जोड़ो …. गीत के माध्यम से लोगों को यात्रा से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास है।






