*देश की आर्थिक ग्रोथ को झटका! अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में GDP ग्रोथ धड़ाम!*
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में GDP ग्रोथ को झटका लगा है.दिसंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ पिछली तिमाही के 7.7 फीसदी से घटकर 6.6 फीसदी पर रही है. बता दें कि वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही की जीडीपी संशोधन के बाद 7.1 फीसदी से घटाकर 7 फीसदी कर दी गई है. इसी तरह वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही की जीडीपी संशोधित करके 8.2 से घटा कर 8 फीसदी कर दी गई है. जबकि वित्त वर्ष 2019 का जीडीपी अनुमान 7.2 फीसदी से घटा कर 7 फीसदी कर दिया गया है. इसके अलावा तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ 6.9 फीसदी से घटकर 6.7 फीसदी रही है जो वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में 8.6 फीसदी रही थी. तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में गैस और वाटर सेक्टर की ग्रोथ 8.7 फीसदी से घटकर 8.2 फीसदी रही है जो वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में 7.5 फीसदी रही थी।
तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ 6.9 फीसदी से घटकर 6.7 फीसदी रही है जो वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में 8.6 फीसदी रही थी. वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में जीवीए 6.3 फीसदी रहा है जिसके 6.6 फीसदी रहने का अनुमान था. तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में गैस और वाटर सेक्टर की ग्रोथ 8.7 फीसदी से घटकर 8.2 फीसदी रही है जो वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में 7.5 फीसदी रही थी.






