रौशनी की जगमगाहट से निखरता राजवाड़ा

रौशनी की जगमगाहट से निखरता राजवाड़ा

लौटता राजसी वैभव…
शहर की शान और एतिहासिक इमारत राजवाड़ा अब एक नई रंगत में नजर आने लगी है। स्मार्ट सिटी द्वारा इसके संरक्षण का कार्य जोरों से जारी है और अब यह इमारत रात को भी रोशनी से जगमगाने की तैयारी करती नजर आ रही है। सात मंजिला इमारत की हरेक मंजिल पर खास तौर पर प्रकाश व्यवस्था की जा रही है ताकि यह धरोहर और अपनी खूबसूरती रात को भी पर्यटकों को दिखा सके। यहां लाइट लगाने का कार्य अभी जारी है जो दिन ही नहीं रात को भी हो रहा है। कोशिश है कि दिसंबर माह खत्म होने से पहले यहां रौशनी कर दी जाए। इस कार्य में करीब डेढ़-दो करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

2454 views